डॉ. सुनीता जलवानिया (Ph.D, NET, M.Ed.,)

प्राचार्य का संदेश

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज परावा में आप सभी का हृदय की गहराइयों से स्वागत करती हूॅ। प्रकृति कि सुरम्य वातावरण में स्थित पर्यावरण मित्र ऑक्सफोर्ड कॉलेज सत्र 2017 से निकटवर्ती क्षेत्रों में नवीनतम सहषैक्षणिक गतिविधियों एवं प्रभावी शिक्षण के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अनुठी छवि बनाने हेतु निरन्तर प्रयासरत है।

महाविद्यालय में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो में प्रवेश प्राप्त करने वाले बी.ए., बी.एससी., एम.ए. के विद्यार्थियों तथा 2 वर्षीय बी.एड. एवं 4 वर्षीय बी.ए./बी.एससी.बी.एड. पाठ्यक्रम के विद्यार्थियो के चहुॅमुखी विकास के लिए योग्य एवं अनुभवी शिक्षक प्रशिक्षकों को नियुक्त किया।

शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं। शिक्षा प्रेम की अभिव्यक्ति है और मेरी सबसे अनमोल धरोहर है। शिक्षा अज्ञान को दूर भगाती है और ज्ञान के माध्यम से मनुष्य को सही विचार और कर्म करने के लिए प्रेरित करती है। यह स्त्री को सशक्त बनाती है और उसके ज्ञान के क्षितिज को विस्तृत करती है। यह समाज को ऊर्जावान बनाती है और मनुष्य को सम्मान और प्रशंसा के साथ जीविका कमाने में सक्षम बनाती है। इसीलिए मुझे इससे प्रेम है।

शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की प्रक्रिया है और इस विकास की इस प्रक्रिया में प्रत्येक विद्यार्थी के जीवन में महाविद्यालय का विशेष योगदान होता है। महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सकारात्मक व्यक्तित्व विकास के लिए उचित मार्गदर्शन, सहयोग एवं सही जानकारी प्रदान किया जाना आवश्यक है।

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज में इन्ही पहलुओं को ध्यान में रखते हुए प्रकृति के सुरम्य वातावरण के बीच योग्य, अनुभवी एवं विषय विशेषज्ञ शिक्षको के द्वारा विद्यार्थियों की रूचि एवं मानसिक स्तर के अनुसार विभिन्न समसामयिक विषयों एवं सामाजिक स्तर पर घटित होने वाली घटनाओं की पूर्ण जानकारी दी जाती है साथ ही उन्हे अनुशासन, नैतिकता एवं मानवीय मूल्यों के प्रति प्रेरति किया जाता है। शैक्षणिक पहलु के साथ सहशैक्षणिक गतिविधियों के द्वारा भी विद्यार्थियों की विकास प्रक्रिया को शांति प्रदान की जाती है।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सहयोग, सामजस्य, बालिका शिक्षा के लिए उचित वातावरण।

शिक्षित एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण हेतु अपनी सहभागिता सुनिष्चित करें।

प्राचार्य डॉ. सुनीता जलवानिया (Ph.D, NET, M.Ed.,)

© 2021 All rights reserved OXFORD INTERNATIONAL COLLEGE, PARAWA | Design by eCare Softech Pvt Ltd