
अध्यक्ष का संदेश
ओम विष्णु शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष हरीश बिश्नोई उच्च शिक्षित व्यवसाई है श्री विश्नोई ने राजकीय सेवा (अध्यापक) को त्याग कर मुंबई में व्यवसाय प्रारंभ किया तथा आप आज एक सफल व्यवसायी हे श्री विश्नोई का अल्प शिक्षण शुल्क में ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार का सपना है जिसके लिए वे संस्थान की स्थापना काल से जुड़कर निरंतर अपना अनुभव है सहयोग से संस्थान को पोषित कर रहे हैं।
संस्कारों से शिक्षा, शिक्षा से सम्मान, सम्मान से सफलता।
मुझे यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि आप हमारे संस्थान में आगे की पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं। ज्ञान प्रसारक शिक्षण संस्थान में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। हमारे संस्थान का मुख्य आदर्श वाक्य है, "शिक्षा ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति के लिए है"।
ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल कॉजेज, परावा, चितलवाना शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और नवाचार के संगम से विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए सतत प्रयासशील है।
हमारा विश्वास है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त साधन है। हम विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास से परिपूर्ण बनाने के लिए समर्पित हैं।
हमारे अनुभवी शिक्षाकगण, आधुनिक सुविधाएँ, तकनीकी संसाधन और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। यहाँ हम प्रत्येक विद्यार्थी की प्रतिभा को पहबानने और उसे निखारने का प्रयास करते हैं, ताकि वे भविष्य में न केवल अपने परिवार, बल्कि समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करें।
मैं सभी अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपने विश्वास के साथ हमें अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं विद्यार्थियों से आह्वान कती हूँ कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर कठिन परिश्रम करें और सफलता की नई ऊँचाइयों को छूएँ।
आइए, हम सब मिलकर शिक्षा के माध्यम से एक सशक्त, संस्कारित और समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़े।