Mr. Malaram Sau

सचिव का संदेश

ओम विष्णु शिक्षण संस्थान के सचिव मालाराम साहू ने सर्वप्रथम इसी स्थान पर एक उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित करने का सपना देखा था जिसको फलीभूत करने के लिए संस्थान की कल्पना काल से जुड़े हुए हैं तथा निरंतर अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं श्री साहू बेंगलुरु के एक सफत उद्योगपति है तथा इसकी जन्मभूमि यही क्षेत्र है

शिक्षा है आज का निवेश, जो बदलता है कल का भविष्य ।

सशक शिक्षा, संस्कारित विद्यार्थी, सफल भविष्य

हमारा संकल्प है कि प्रत्येक विद्यार्थी को एक सुरक्षित, प्रेरणादायक और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया जाए, जहाँ वह अपने सपनों को पहचान सके, उन्हें दिशा दे सके और उन्हें साकार कर सके।

आज का विद्यार्थी ही कल का समाज निर्माता और राष्ट्र का भविष्य है। इसलिए हमारी प्राथमिकता है कि हम शिक्षा के साथ-साथ मूल्य-आधारित संस्कार, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और जिम्मेदारी का विकास करें। हम निरंतर अपने शैक्षणिक संसाधनों, तकनीकी सुविधाओं और शिक्षकों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

इस महाविद्यालय का मौलिक कार्य है, एक ऐसा ढांचा तैयार करना जिसके अंदर छात्र-छात्राएं अपनी बुद्धि का विकास कर सकें, नई-नई ज्ञान-विज्ञान की जानकारियां प्राप्त कर सकें साथ ही सेवा विनम्रता और सदाचार को जीवन में उतार सकेंl

मुझे पूरा विश्वास है कि छात्र-छात्राएं अभिभावकगण शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रबंधतंत्र सभी मिलजुल कर एक ऐसी मिसाल कायम करेंगे, जिससे महाविद्यालय के समक्ष ”महान वीर धनुर्धर एकलव्य” का आदर्श क्रियान्वित हो सकेl

हमारे नए सत्र के शुभारंभ पर मैं महाविद्यालय की सचिव होने के नाते आप सबका स्वागत करता हूँ साथ ही महाविद्यालय परिवार के समस्त सम्मानित सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित करता हूँ l आओ हम सब नए सत्र में परस्पर सहयोग से सृजनात्मक और रचनात्मक कार्यों की ओर अग्रसर होंl

Mr. Malaram Sau

© 2021 All rights reserved OXFORD INTERNATIONAL COLLEGE, PARAWA | Design by eCare Softech Pvt Ltd